11 दिसंबर यानि आज से शुक्र के अस्त होने के साथ ही विवाह समेत अन्य शुभ कार्यों पर विराम लग गया है। अब 2018 में शुभ कर्यों के लिए ये मुर्हूत होंगे। इसके आलावा 16 दिसंबर को सूर्यदेव के धनु राशि में प्रवेश करते ही मलमास भी शुरू हो जाएगा।
हालांकि, मलमास तो मकर संक्रांति को समाप्त हो जाएगा, लेकिन शुक्र होने के कारण शुभ कार्यों पर रोक बरकरार रहेगी। इसके बाद तीन फरवरी को शुक्र उदय होंगे और उनका बालत्व खत्म होने पर सात फरवरी से लग्न प्रारंभ हो जाएंगे। 14 मार्च को फिर मलमास लग जाएगा।