Homeराज्यउत्तराखण्डमहिला को कई बार डंसा साँपों ने, फिर है वो जिन्दा, जानिए-...

महिला को कई बार डंसा साँपों ने, फिर है वो जिन्दा, जानिए- आखिर क्यों पड़े हुए सांप उसके पीछे!

कहते हैं सांप का डंसा पानी तक नहीं मांगता, इसलिए इसका नाम सुनते ही लोग दहशत से कांप उठते हैं उत्तराखंड में भी ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पौड़ी जिले के जयहरीखाल ब्लॉक के डेवडाली गांव में सांप एक महिला के पीछे पड़े हुए हैं. साँपों ने इस महिला को कई बार डंसा है. ग्रामीण इसे चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार कुछ माह पहले 29 वर्षीय युवती अपने ससुर के साथ गौशाला गई थी. वहां उन्हें एक सांप दिखाई दिया, जिसे उसके ससुर ने मार दिया था. इसके बाद संगीता जब भी अकेले रहती सांप उसके पीछे पड़ जाते. घर के बाहर चारा लेने या पानी लेने जाती है तो सांप पीछे पड़ जाते हैं.

अब तक संगीता को सांप पांच बार डंस चुके है. संगीता को परिजन तत्काल अस्पताल ले जाते हैं जहाँ उसकी जान बच जाती है. चार-पांच दिन बाद फिर सांप उसे डंस जाता है. एक माह में पांच बार सांप के काटने की इस घटना को सब अचरज मान रहे हैं. साँपों द्वारा संगीता को बार बार काटने से परिजन भयभीत है. अब वे तंत्र-मंत्र का सहारा ले रहे हैं.

इस घटना की पुनरावृत्ति न हो इसलिए ग्रामीणों ने गाँव के पास शिव मंदिर भी बनवा दिया फिर भी संगीता का सांप पीछा नहीं छोड़ रहे हैं. संगीता के घर के पास स्थित शिव मंदिर के आस -पास भी सांप मंडराते रहते इससे संगीता की जान संकट में फंसी हुई है. पता नहीं उसे इन साँपों से कब मुक्ति मिलेगी….

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular