Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम त्रिवेंद्र रावत ने किया इको टूरिज्म सर्किट विकास योजना का शुभारंभ,...

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने किया इको टूरिज्म सर्किट विकास योजना का शुभारंभ, सफारी वाहनों को दिखाई हरी झंडी !

बड़ी खबर : कोटद्वार से कार्बेट नेशनल पार्क के लिए हल्दूखाल-वतनबासा गेट को पर्यटकों की सफारी के लिए खोल दिया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोटद्वार में इको टूरिज्म सर्किट विकास योजना एवं सफारी वाहनों के संचालन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि इन योजनाओं से कोटद्वार के सामाजिक व आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी व स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के नये अवसर मिलेंगे। इस दौरान उन्होंने कोटद्वार क्षेत्र के विकास के लिए 9.60 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर 200 किसानो को 2 प्रतिशत के ब्याज पर 01-01 लाख रुपए के ऋण के चैक भी वितरित किये। 
 इसके साथ ही कोटद्वार के लोगों की वर्षों पुरानी एक मांग सोमवार को पूरी हो गई। जल्द ही सोनानदी रेंज में पड़ने वाले पाखरों गेट को भी सफारी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। सफारी वाहनों का संचालन शुरू होने से कार्बेट पार्क प्रशासन को करीब 25 हजार रुपये की आमदनी भी हुई। कोटद्वार के मॉडल मांटेसरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्बेट पार्क के हल्दूखाल-वतनबासा पर्यटन जोन में सफारी वाहन संचालन सहित आठ विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया।इस दौरान सीएम ने कहा कि कोटद्वार को गढ़वाल का द्वार कहा जाता है, अब यहां से कार्बेट के रूप में विकास का द्वार भी खुल गया है। उन्होंने 15 किसानों को पं. दीनदयाल उपाध्याय कृषि ऋण योजना के एक-एक लाख रुपये के चेक भी दिए। सीएम ने कहा कि उनका उद्देश्य प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का है लेकिन, सरकारी कर्मचारी हड़ताल कर प्रदेश के विकास में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनता का समर्थन मांगते हुए हड़ताली सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular