Homeराज्यउत्तराखण्डदून के चर्चित किडनी कांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, फरार...

दून के चर्चित किडनी कांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, फरार चल रहे डॉक्टर दम्पति गिरफ्तार !

बड़ी खबर : राजधानी देहरादून के चर्चित किडनी कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। किडनी प्रकरण में पुलिस ने फरार चल रहे डॉक्टर दम्पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुताबिक आरोपी डॉक्टर संजय दस और उनकी डॉक्टर पत्नी गंगोत्री चेरिटेबिल अस्पताल में डॉक्टर थे और आरोपी मरीजों की किडनी निकालने के ऑपरेशन के समय बेहोश करने का काम करते थे। लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपी डॉक्टर दम्पति पर पुलिस ने इनाम की भी घोषणा की थी।

किडनी प्रकरण में पुलिस से आंख मिचौली का खेल रहे डॉ0 संजय दास और उनकी पत्नी  डॉ0 सुषमा कुमारी को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी किडनी प्रकरण में वांछित चल रहे थे तथा चर्चित किडनी प्रकरण के सम्बन्ध में गंगोत्री चेरिटेबिल अस्पताल में डॉक्टर थे तथा ऑपरेशन के समय मरीजो को बेहोश करने का कार्य करते तथा घटना के समय से ही लगातार फरार चल रहे थे। दोनों अभियुक्तगणों पर ईनाम घोषित था।
इस मामले में मुख्य आरोपी डॉक्टर अमित समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अमित को इस रैकेट का सरगना बताया जा रहा है। शहर के लालतप्पड़ में चल रहे किडनी कांड के खुलासे से उत्तराखंड में हड़कंप मचा हुआ था। हरिद्वार और देहरादून की जॉइंट पुलिस टीम ने इस रैकेट का पर्दाफाश किया था।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular