दिल्ली के कनाटप्लेस के राजीव चौक के सेंट्रलपार्क में भारत का विशालकाय तिरंगा झंडा लगाया गया है। उस राष्ट्रियध्वज का आकार 90×60 फिट है, जिस खम्बे पर वो झंडा लगा है उसकी ऊंचाई 207 फ़ीट है, झण्डे का वजन 37 किलो है। ये पार्क भी सरकारी पार्क है।
परंतु इस पार्क में लगे तिरंगे को चोरंगा कर दिया गया है जो कि तिरंगे का अपमान है और दिल्ली सरकार और केंद्र की मोदी सरकार इस तरह से गलत रंग के तिरंगे को फहरा कर तिरंगे का अपमान ही नहीं वरन संविधान का भी मजाक उड़ा रहे हैं।
इस तिरंगे के मध्य में सफ़ेद पट्टी के बीच में मौजूद चक्र को एक ग्रे स्लेटी रंग के चोकोर रंग के कपडे में बनाया गया है। जिससे भारत का सबसे बड़ा तिरंगा झंडा तिरंगा न रहकर चोरंगा हो गया है जो कि राष्ट्र ध्वज का अपमान है।