Homeराज्यउत्तराखण्डयूपी से आए IAS उदयवीर सिंह को मिला गृह विभाग, आज PCS...

यूपी से आए IAS उदयवीर सिंह को मिला गृह विभाग, आज PCS को IAS में पदोन्नति भी, आदेश हुआ जारी!

बुधवार को तीन आईएएस एक सचिवालय सेवा संवर्ग 1 पीसीएस अधिकारी के कार्य क्षेत्र में बदलाव हुआ है. अशोक कुमार को निदेशक सेवायोजन हल्द्वानी से हटाया गया , आईएएस भोपाल सिंह को अपर सचिव गृह से हटाकर स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव सौंपा गया है, वहीं प्रतीक्षारत उदयवीर सिंह को अपर सचिव गृह विभाग नियुक्त किया गया है. इसी के साथ सुभाष चंद्र को सचिवालय सेवा से हटा कर अपर सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग दिया गया है. पीसीएस अधिकारी जीवन सिंह से उप आयुक्त राजस्व भूमि व्यवस्था राजस्व परिषद देहरादून हटाकर निदेशक सेवायोजन हल्द्वानी सौंपा गया है. इसके साथ ही कार्मिक अनुभाग ने 5 पीसीएस अधिकारियों के आईएएस में पदोन्नति होने के आदेश जारी किये हैं. इनमें रामविलास यादव, आलोक शेखर तिवारी ,बाल मयंक मिश्रा, आनंद स्वरुप, सूर्य मोहन नौटियाल शामिल हैं .

 

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular