
बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में देहरादून सचिवालय के एपीजे अब्दुल कलाम भवन में कैबिनेट बैठक आहूत की गई. बता दें कि कैबिनेट बैठक में सभी मंत्री मौजूद रहे इस दौरान कैबिनेट के समक्ष 11 बिंदु रखे गए जिनमें 8 मामलों को कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी हैं. जबकि तीन मामलों को कैबिनेट ने निरस्त कर दिया है. शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने जानकारी देते हुए कहा कि सत्र आहूत होने की वजह से कैबिनेट में पास हुए एजेंडे को मीडिया के समक्ष नहीं रखा जा सकता है, लिहाजा 7 दिसंबर से आहूत हो रहे सत्र के दौरान कैबिनेट के एजेंडे को सदन में रखा जाएगा. सूत्रों के हवाले से खबरों के अनुसार आज कैबिनेट में खनिज फाउंडेशन नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी
1-इंदिरा आवास योजना की जमीन की रजिस्ट्री में स्टाम्प शुल्क में पूरी छूट
2-कम्युनिटी रेडियो को खोलने के लिए 500000 का अनुदान मिलेगा.
3-नगर विकास प्राधिकरण के ढांचे का पुनर्गठन 573 पत्र स्वीकृत.
4-प्रत्येक जिले में महिला अपराधों के लिए बनेगी स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव यूनिट
5-प्रत्येक जिले में डिस्ट्रिक मिनरल फाउंडेशन की नियमावली के लिए बनी सहमति, प्रभारी मंत्री होंगे अध्यक्ष