Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के इस लाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, बनें इंडियन सेलीब्रिटी एम्बेसडर...

उत्तराखंड के इस लाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, बनें इंडियन सेलीब्रिटी एम्बेसडर !

बॉलीवुड में उभरते हुए गायक की लिस्ट में शुमार उत्तराखंड के जुबिन नौटियाल को उनकी बेहतरीन गायिकी के लिए जाना जाता है। जुबिन सिंगर, कंपोजर और राइटर भी हैं. उन्हें बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘जज्बा’ में ‘बंदया’ और सलमान खान स्टारर ‘बजरंगी भाईजान’ में ‘जिंदगी’ जैसे ब्लॉक बस्टर गाने में आवाज़ देने के बाद पहचान मिली. जुबिन ने कई बेहतरीन गानों में अपनी आवाज़ देकर दर्शकों का दिल जीता है। अपनी मखमली आवाज से लोगों को मोहित करने वाले ज़ुबिन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़े सम्मान से नवाज़ा गया है। र्किगिज में होने वाले ‘इंटरनेशनल स्नो-लेपर्ड कंजरवेशन फोरम 2017’ में जुबिन को ब्रांड एम्बेसडर चुना गया है।

उत्तराखंड के मशहूर संगीतकार ज़ुबिन नौटियाल अब ना केवल देश में बल्कि देश के बाहर भी लोगों के पसंद बने हुए हैं। गायक जुबिन नौटियाल ने 4वर्ष की उम्र से संगीत में अपनी रूचि दिखाना शुरू कर दिया था। 18 वर्ष की उम्र में न सिर्फ देहरादून, बल्कि पूरे उत्तराखंड में प्रसिद्ध हो गए। अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में की उसके बाद जुबिन कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जुबिन मिर्ची अवार्ड से लेकर कई पुरस्कारों से सम्मानित किये गए।

ज़ुबिन को र्किगिज जाकर लोगों को अपनी दिल को छू लेने वाली आवाज का जादू बिखेरने का मौका मिला है। यहां ज़ुबिन मशहूर पाॅप स्टार माईकल जैक्सन के मशहूर गाने ‘हील द वर्ल्ड’ को अपनी आवाज़ में पेश करेंगे। आपको बतादें कि जुबिन खुद उत्तराखंड के जौनसार से हैं और वह अपने को पहाड़ों से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।

इंटरनेशनल स्नो-लेपर्ड कंजरवेशन फोरम 2017’ उत्सव, किर्गीज में गुरुवार से शुरु होगा, जिसमें बतौर इंडियन सेलिब्रिटी अंम्बेसेडर के तौर पर जुबिन शिरकत करेंगे। जुबिन कहते कि “यह मुद्दा मेरे दिल के करीब है, मैं बहुत समय से सोशल वर्क और बाकि मुद्दो पर काम कर रहा हूं। यह एक सुंदर जानवर है और मेरे दिल के बहुत करीब भी, मुझे एक स्टेज मिल रहा है जहां से मैं अपने दिल की बात एक अंर्तराष्ट्रीय मंच के माध्यम से कह सकता हूं। यह मेरे लिए बहुत ही शानदार और कभी ना भूलने वाला पल होगा।”

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. See good forms of skins. Goods bring sound time. Enjoy [url=https://nfj.org.uk/]gay anime porn[/url] quick. Choose your sort fast.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular