Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ी में CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने टैली रेडियोलाॅजी सुविधा का किया शुभारंभ!

पौड़ी में CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने टैली रेडियोलाॅजी सुविधा का किया शुभारंभ!

पौड़ी: शुक्रवार को जिला मुख्यालय पौड़ी से लोक निजी सहभागिता केअन्तर्गत मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने टैली रेडियोलाॅजी सुविधा का विधिवत शुभारंभ किया। कमिश्नरी पौड़ी के जिला चिकित्सालय समेत राज्य के12अस्पतालों में इस सेवा को शुरू कर दिया गया है। इसी के साथ टैली रेडियोलाॅजी सुविधा को अपनाने वाला उत्तराखण्ड पांचवां राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा राज्य की चिकित्सा के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को हर बीमारी का उपचार तय समय पर मिल पायेगा।
जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने टैली रेडियोलाॅजी सुविधा का लोकापर्ण किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि एक्स-रे, सी.टी. स्कैन, एम.आर.आई तथा मैमोग्राफी संबंधित त्वरित जांच होगी। टैली रेडियोलाॅजी की सुविधाएं राज्य के 35 चिकित्सालयों में होगी। जांच में लगने वाले समय की बचत एवं उपचार व्यय में भी कमी आयेगी। मुख्यमंत्री ने 20 मिनट में प्राप्त होने वाली सीटी स्कैन रिपोर्ट का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राज्य के अवशेष 23 जगहों पर इस सेवा को शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। राज्य में रेडियोलाॅजी की सेवाएं ‘‘वाइटल हैल्थ ग्रुप‘‘ द्वारा उपलब्ध करायी जाएंगी। राज्य के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में इस तकनीक से स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होंगे। इससे ना सिर्फ पहाडों में चिकित्सा सुविधा को नये आयाम प्राप्त होंगे बल्कि विशेषज्ञ डाक्टरों के परामर्श पर बीमारियों का सहजता से उपचार भी हो सकेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के हर जिला अस्पताल में एक-एक आईसीयू भी स्थापित किये जाएंगे। टैली सेवाओं के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि डिजिटल भारत के तहत लोेगों को डिजिटल सेवाओं के लिए इंटरनेट की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। सीमांत क्षेत्रों को आईआईटी मुम्बई के सहयोग से बैलून इन्टरनेट सेवाओं से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री की ‘संकल्प से सिद्धि’ के तहत किसानों की आय को दोगुनी करने के लक्ष्य पर भी तीव्र गति से कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में किसानों की आय को बढ़ाने के लिए चमोली जिले के घेस गांव में हुई मटर की खेती को रोल माॅडल के रूप में लिया गया है। CM ने लोगों से भ्रष्टाचार में सहभागिता न करने की अपील की, कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार होने पर 1905 टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments