
शुक्रवार को भगवानपुर में हडकंप मच गया जब एक बाइक सवार को बचाने के चककर में बस अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा महिला कर्मचारी घायल हो गयी और एक की मौके पर ही मौत हो गयी, जिसके तुरंत बाद घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय निवासियों व पुलिस की मदद से सभी पीड़ितों को स्थानीय आरोग्यम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और मृतक महिला का शव पोस्ट मार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।
एक प्राइवेट दवाई कंपनी की मिनी बस रूडकी से महिला करमचारियों को लेकर भगवानपुर कंपनी में जा रही था एकाएक किशनपुर के पास बस के आगे एक बाइक सवार तेज गति से आ रहा था जिसको बचने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गयी.