Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड देहरादून के बाल निकेतन में अव्यवस्था पर बिफरे मंत्री यशपाल आर्य !

देहरादून के बाल निकेतन में अव्यवस्था पर बिफरे मंत्री यशपाल आर्य !

बड़ी खबर : समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य मंगलवार को देहरादून स्थित बाल निकेतन का निरक्षण करने पहुंचे। इस दौरान मंत्री यशपाल आर्य बाल निकेतन की व्यवस्थाओं से ना खुश नजर आए। उन्होंने व्यवस्था कर्मियों की जमकर क्लास लगाई। यही नहीं नहीं मंत्री जी ने बेसहारा बच्चों को वर्णमाला समेत ABCD का ज्ञान न होने से नाराज दिखे। वंही बाल निकेतन की शिक्षिका 31 अक्टूबर को रिटायर हो चुकी है, लेकिन अभी तक बाल निकेतन में अध्यापक की व्यवस्था नहीं हुई है।
दरसल देहरादून के केदारपुरम स्थित सरकारी बाल गृह (शिशु सदन) में आश्रय पाने वाले बेसहारा बच्चों का बचपन सुरक्षित करने के बजाय वहां उन पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। इसकी फेहरिस्त लंबी है। अब यहां चार साल पहले एक अबोध बच्ची के गीजर के गरम पानी से जलने और इलाज नहीं मिलने का मामला सामने आया है। पिछले साल भी यहां लापरवाही के चलते दो बच्चियों की मौत हो गई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप साबित होने पर नेहरू कालोनी थाने में दून अस्पताल के एक पूर्व फार्मासिस्ट सहित बाल गृह के सात केयर टेकरों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज हुआ है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच एसआईटी को सौंप दी गई है। एसआईटी शीघ्र जांच शुरू कर देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2