
सोमवार को सरकार की ओर से खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार की घोषणा की गई. खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार की फाइल पिछले एक सप्ताह से शासन में थी.
इस साल खेल रत्न पुरस्कार के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट का नाम आगे आया है. वहीं सरकार ने उनके ही कोच लियाकत अली को द्रोणाचार्य पुरस्कार देने का निर्णय भी लिया है.
हाई पॉवर कमेटी ने एक सप्ताह पहले एकता का नाम शासन को भेजा था. राज्य में क्रिकेट संघ न होने की वजह से बीसीसीआई की ओर से एकता और लियाकत के नाम पर संस्तुति दी गई.

बताते चले कि खेल रत्न के रूप में राज्य सरकार पांच लाख और द्रोणाचार्य पुरस्कार के रूप में तीन लाख रुपये प्रदान करती है.
खेल विभाग का कहना है कि इन्ही के साथ जल्द ही लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड और वैटर्न अवार्ड की घोषणा इन दोनों पुरस्कारों पर भी निर्णय कर लिया जाएगा.
पता हो कि एकता बिष्ट भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑल राउंडर है. महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच में एकता ने पांच विकेट लिए थे. इसी के आधार पर उन्हें इस साल के खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है. राज्य स्थापना दिवस के दिन उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.



