Homeअंतर्राष्‍ट्रीयये है करोड़पति मुर्गी, खुद का महल और लग्जरी गाड़ियों की है...

ये है करोड़पति मुर्गी, खुद का महल और लग्जरी गाड़ियों की है मालकिन

क्‍या आपने कभी ऐसा सुना है कि कोई जानवर, पक्षी करोड़ों का मालिक हो। अगर आपने सुना भी होगा तो फिल्‍मों में या फिर किस्‍सों और कहानियों में। लेकिन आपको बता दें कि एक मुर्गी ऐसी भी है जो करोड़ों संपति की वारिस है। इससे यह तो साफ ही हो जाता है कि किस्‍मत कभी भी किसी पर मेहरबान हो सकती है।
करोड़पति मुर्गी “गीगू”
इस मुर्गी का नाम है “गीगू” और यह एक करोड़पति मुर्गी है, इस मुर्गी के पास अपने नौकरचाकर हैं और साथ ही इसके पास है कई महंगी गाड़िया भी। यह मुर्गी सोने के अंडे नहीं देती है पर यह सोने के बिस्तर पर सोती जरूर है। ऐसी है इस मुर्गी की लाइफ। जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि इस मुर्गी के पास में इतना पैसा है कि एक अच्छे खासे व्यक्ति का सारा जीवन भी निकल जाये तो भी वह कभी इतना पैसा नहीं कमा सकता है, इस मुर्गी की दौलत को जानकार आप भी चकित रह जायेंगे। गीगू नामक इस मुर्गी के पास में 1 करोड़ डॉलर यानि करीब 66 करोड़ 95 लाख रूपए की दौलत है।
मालिक की थी लाडली 
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह मुर्गी अपने मालिक की बहुत लाडली थी. इसलिए जब वह इस दुनिया को छोड़कर गए तो अपनी प्यारी मुर्गी के लिए थोड़ा बहुत नहीं बल्कि पूरे 15 मिलियन डॉलर की संपत्ति छोड़कर गए. अपने मालिक और उसकी पत्नी के मौत के बाद यह मुर्गी उनके संपूर्ण संपत्ति की मालिकन बन गई. हम आपको बता दें कि इस मुर्गी के मौत के बाद उसके चूजे इस करोड़ो की संपत्ति के मालिक बन जाएंगे. गिगू के मालिक ब्रिटिश पब्लिशर माइल्स ब्लैकवेल्स को कोई भी संतान नहीं थी और उनकी पत्नी की भी उनसे पहले मौत हो गयी. उनके पास करोड़ों की जायदाद होते हुए उसका कोई वारिस नहीं था. इसलिए उन्होंने अपनी मुर्गी को संपत्ति का मालिक बना दिया और कुछ संपत्ति लोगों को दान कर दी. उन्होंने मुर्गी के नाम 15 मिलियन कर दिए थे ताकि उनके जाने के बाद उसे किसी तरह की कोई तकलीफ न हो. इस तरह यह मुर्गी दुनिया की सबसे अमीर मुर्गी बन गई…..
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular