Homeसमाचारआंवले के ऐसे फायदे जो शायद ही आपने सुने हो !

आंवले के ऐसे फायदे जो शायद ही आपने सुने हो !

क्या आप जानते हैं आंवला में विटामिन C, विटामिन AB कॉम्‍प्‍लेक्‍स, पोटैश‍ियम, कैलशियम, मैग्‍नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और डाययूरेटिक एसिड पाए जाते हैं. प्राचीन काल से ही आंवले को 100 रोगों की एक दवा माना गया है. आंवला शरीर की इम्‍यूनिटी बढ़ाकर बीमार‍ियों को दूर रखने में काफी मदद करता है. इसलिए आंवले को क‍िसी न क‍िसी रूप में डाइट में जरूर शामिल करें. आंवला एक वंडर फूड है. यानी कि इस छोटे से फल में ऐसे चमत्‍कारिक गुण है जो शरीर के लिए बेहद गुणकारी हैं. यह न सिर्फ हमारे शरीर की इम्‍यूनिटी बढ़ाता है बल्‍कि कई बीमारियों को जड़ से भी खत्‍म करता है.

1. डायबिटीज में लाभकारी
आंवला डायबिटीज से बचने के लिए किसी अमृत से कम नहीं है. दरअसल, आंवले में क्रोमियम तत्‍व पाए जाते हैं जो इंसुलिन हारमोंस को मजबूत कर खून में शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं. अगर आपको डायबिटीज है तो आंवले के रस में शहद मिलाकर पीने से बहुत आराम मिलेगा.

2. दिल रखे तंदुरुस्त
आंवले में मौजूद क्रोमियम बीटा ब्लॉकर के प्रभाव को कम करते हैं. इससे आपका दिल मजबूत और हेल्‍दी बनता है. यही नहीं आंवला खराब कॉलेस्ट्रोल को खत्म कर अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बनाने में भी काफी मदद करता है.

3. डाइजेशन रखे ठीक
डाइजेशन में आंवला बहुत मददगार है. इसे खाने से कब्‍ज, खट्टी डकार और गैस की समस्‍या से मुक्ति मिलती है. यही वजह है आंवले को किसी न किसी रूप में आपको अपने भोजन में शामिल करना चाहिए. आप आंवले की चटनी, मुरब्‍बा, अचार, जूस या चूरन के रूप में भी इसे अपनी डाइट का हिस्‍सा बना सकते हैं.

4. वजन घटाए
आंवला शरीर के मेटाबॉलिज्‍म को मजबूत बनाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है.

5. इंफेक्‍शन ख़त्म करता है
आवंले में बैक्‍टीरिया और फंगल इंफेक्‍शन से लड़ने की ताकत होती है. इसे खाने से हमारे शरीर की इम्‍यूनिटी बढ़ती है, जिससे हम बीमरियों से दूर रहते हैं. यही नहीं आंवला शरीर में मौजूद टॉक्‍सिन यानी कि जहरीले पदार्थों को बाहर निकाल देता है. आंवला खाने से सर्दी-जुकाम, अल्‍सर और पेट के इंफेक्‍शन से मुक्ति मिलती है.

6. हड्डियां बनेंगी मजबूत
आंवला खाने से हड्डियों को ताकत मिलती है और वे मजबूत बनती हैं. आंवले में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम होता है और इसे खाने से ऑस्ट्रोपोरोसिस, अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है.

7. आंखों के लिए गुणकारी
आंवले का रस आंखों के लिए गुणकारी है. यह आंखों की रोशनी बढाता है. यही नहीं जिन्‍हें मोतिया बिंद, कलर ब्लाइंडनेस या कम द‍िखाई देता है उन्‍हें आंवले का रस पीना चाहिए.

8. टेंशन की छुट्टी
आंवले में ऐसे तत्‍व मौजूद होते हैं जो दिमाग को ठंडक प्रदान करते हैं. आंवला खाने से टेंशन में आराम मिलता है और नींद भी अच्‍छी आती है.

9. पीरियड्स में भी फायदेमंद
महिलाओं को पीरियड्स में कई तरह की दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है, जिनमें अनियमित पीरियड साइकिल, पेट व कमर में दर्द, ज्‍यादा ब्‍लीडिंग शामिल हैं. ऐसे में आंवला खाना बेहद फायदेमंद है. अगर रोजाना आंवला खाया जाए तो आंवले में मौजूद विटामिन और मिनरल पीरियड्स से जुड़ी समस्‍यओं से छुटकारा दिला देते हैं.

10. प्रजनन में लाभकारी
अगर किसी को बांझपन की श‍िकायत है तो उसे रोजाना आंवला खाना चाहिए. इसे खाने से पुरुषों में शुक्राणु की क्रियाशीलता बढ़ती है और महिलाओं के अंडाणु स्‍वस्‍थ होते हैं.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular