जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे!

मेष :-​ आज बिछड़े साथियों से मिलन की संभावना है , बिगड़े संबंध सुधरेंगे, शुभ समाचार मिलने का संकेत है , प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। आजीविका की समस्या का हल निकलेगा।

​वृष :-​ रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा करनी पड़ सकती है । नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। लाभ होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा।

​मिथुन :-​ आज फालतू खर्च हो सकते है । कुसंगति से हानि होगी।आज दिमाग का उपयोग करे । परोपकार में रुचि बढ़ेगी।

​कर्क :-​ बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। झंझटों में न पड़ें।लापरवाही से काम न करें।

​सिंह :-​ कार्यस्‍थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। सश्रम किए गए कार्य पूर्ण होंगे।

​कन्या :-​ अध्यात्म में रुचि रहेगी। तनाव रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कानूनी बाधा दूर होगी। लाभ होगा। पारिवारिक समस्याओं का अंत संभव है।

​तुला :-​ वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दुष्‍टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

​वृश्चिक :-​ वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय से अधिक व्यय न करें।

​धनु :-​ संपत्ति के सौदे होंगे। लाभ होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। रोजगार मिलेगा। धनार्जन होगा। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता रहेगी।

​मकर :-​ स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।आकस्मिक लाभ होगा।

​कुंभ :-​ प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नकारात्मकता बढ़ेगी। शोक समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। परिश्रम से कार्यों में शुभ परिणाम आएंगे।

​मीन :-​ कम मेहनत में अधिक लाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here