Homeराज्यउत्तराखण्डराज्य स्थापना दिवस के मौके पर 5 दिन तक चलने वाले जश्न...

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 5 दिन तक चलने वाले जश्न में झूमेगा उत्तराखंड!

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में राज्य स्थापना दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य स्थापना दिवस के लिए एक विजन के अनुसार कार्यक्रम निर्धारित किए जाएं। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में जनभागीदारी को सुनिश्चित किया जाए और प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस के कार्यक्रमों से जोड़ा जाए।

5 नवंबर,“रैबार कार्यक्रम”

बैठक में राज्य स्थापना समारोह की प्रारंभिक रूपरेखा पर चर्चा की गई। 5 नवंबर रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर “रैबार कार्यक्रम” आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड मूल के विशिष्ट, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित लोगों की भागीदारी होगी। रैबार कार्यक्रम में पलायन, पर्यटन, पर्यावरण, इनोवेशन, इंडस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा कर उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए रोड मैप बनाने का प्रयास किया जाएगा। 6 नवंबर को वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्कूलों एवं शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों के साथ इंटरेक्शन किया जाएगा। इसके साथ ही इस दिन कृषि, उद्योग, औद्यानिकी आदि क्षेत्रों में स्वरोजगार और स्व उद्यम के माध्यम से सफलता की कहानियां लिखने वालों से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
7 नवम्बर को ‘रन फॉर गुड गवर्नेंस’
 7 नवंबर को सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा जनपदों में सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ‘रन फॉर गुड गवर्नेंस’ का आयोजन किया जाएगा। 7 नवंबर को ही रिस्पना नदी और कोसी नदी के पुनर्जीविकरण हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे सम्बन्धित कार्यक्रम रिस्पना नदी के उद्गम पर भी आयोजित करने पर विचार किया जायेगा। 8 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
9 नवंबर को रैतिक परेड
 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन में रैतिक परेड का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के राज्यपाल पुलिस परेड़ की सलामी लेंगे। इसी दिन सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन समारोह भी आयोजित होगा। विमोचन समारोह में ही खेल विभाग द्वारा पुरस्कारों का वितरण भी किया जायेगा। 9 नवंबर को सहकारिता विभाग द्वारा पं.दीनदयाल किसान कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए जाएंगे। सायंकाल को संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। 10 नवंबर को पौड़ी में स्वास्थ्य विभाग के अधीन टेली रेडियोलाॅजी एवं अन्य स्वास्थ्य योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी, आनंद वर्धन, सचिव मुख्यमंत्री राधिका झा, सचिव खेल हरबंस सिंह चुघ सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments