Homeराज्यउत्तराखण्डधन के अभाव में अटकी योजनाओ पर जल्द केंद्र सरकार से करेंगे...

धन के अभाव में अटकी योजनाओ पर जल्द केंद्र सरकार से करेंगे वार्ता – मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूडी!

कुलदीप राणा: रुद्रप्रयाग:  गढ़वाल सांसद मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूडी की अध्यक्षता में लंबे समायातंराल के बाद आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक लेते हुए विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। सांसद खण्डूडी ने कहा कि जिन विभागों की विकास योजनाएं राज्य अथवा केन्द्र सरकार द्वारा पोषित योजनाओं पर धन के अभाव में योजनायें अटकी पड़ी हैं उन्हें केन्द्र सरकार से बात कर हल किया जायेगा। वहीं केन्द्र द्वारा पोषित प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 1882.83 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास व 2582.22 लाख योजनाओं का जिला पंचायत परिसर में लोकार्पण किया गया।

गढ़वाल सासद भुवन चन्द्र खण्डूडी के द्वारा आपदा प्रभावित जनपद रुद्रप्रयाग के देवलीभणिग्राम को सांसद आर्दश ग्राम के रूप में गोद लिया गया है जहां पर 18 विभागों एवं एक स्वयं सहायता समूहों द्वारा 548.93 करोड़ रु0 की योजनाएं चल रही है। जिसमें 3.65 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं। जबकि विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग योजनाओं पर 247 करोड़ रुपये खर्चा किया जा चुका है वहीं प्रधानमंत्री सड़क योजना के अन्तर्गत 3 किमी0 मोटर मार्ग का निर्माण 3 वर्ष बाद भी नहीं हो पाया है। वहीं सांसद भुवनचन्द्र खण्डूडी द्वारा बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का चयन करने के लिए निदेर्शित किया गया। विकास योजनाओं में आड़े आ रही धन की कमी को भी स्वीकारा है और केन्द्र से सांसद निधि का पर्याप्त न मिलना इसका कारण बताया है।

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए राज्य से समय पर धन न मिलने के कारण विभागों की विकास योजनाएं ढ़ीली गति से चल रही हैं वहीं सांसद ने भी स्वीकारा कि आधाभूत योजनाओं के विकास को ही प्राथमिकता दी जाये । उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कि पांच जिलों के सासद होने के नाते लोगों का रोष जायज है किन्तु केन्द्र सरकार से सांसद निधि का पैसा पर्याप्त नहीं मिल पा रहा है ऐसे में जिलों की विभिन्न माँगों के लिए पैसा दिया जाना संभव नहीं है .

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments