Homeराज्यउत्तर प्रदेशरिश्तों को किया तार-तार, आठ साल के मासूम का चाचा ने रेता...

रिश्तों को किया तार-तार, आठ साल के मासूम का चाचा ने रेता गला, सिर के किए कई टुकड़े!

हरियाणा के यमुनानगर की गोबिंदपुरी कॉलोनी से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसके बाद शायद रिश्तों से विशवास ही उठ जायेगा। यंहा हम बात कर रहे हैं चाचा और आठ साल के मासूम भतीजे की, जंहा चाचा ने अपने आठ साल के भतीजे की गला रेतकर हत्या कर दी और हैवानियत तो देखिए जब इतने पर भी उसका गुस्सा कम नहीं हुआ तो चाचा ने गला रेतने के बाद मासूम के सिर के टुकड़े कर डाले। इस जघन्य हत्याकांड को तब अंजाम दिया गया, जब पूरा परिवार दीपावली की पूजा की तैयारियों में जुटा था। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन बलि दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

यमुनानगर के गोबिंदपुरा में हुई आठ साल के मासूम की हत्या रूह कंपा देने वाली है, क्योंकि पहले सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला काटा गया और बाद में उसके सिर पर लोहे की राड से हमला कर उसके सिर के कई टुकड़े दिए गए। और ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि मासूम के पिता का चचेरा भाई राहुल ही निकला। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया, पुलिस ने मामले की जांच और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बताते दें कि पूरा परिवार एक ही घर में इकट्ठा रहता था, हत्या क्यों की गई, यह बड़ा सवाल उठ रहा है, क्योंकि हत्यारा और और मृत मासूम के पिता अमरजीत गुरुवार सुबह खेड़ा पर माथा टेकने के लिए इकट्ठे ही गए थे और दोनों ही दिवाली की तैयारियों में जुटे हुए थे। परिवार के किसी भी सदस्य को इस बात की भनक तक नहीं थी कि आठ साल के मासूम जतिन की इस प्रकार उसका चाचा राहुल हत्या कर देगा।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

  1. Find huge sorts of condoms. These bring pure bliss. Catch [url=https://nfj.org.uk/]gay anime porn[/url] now. Find your sort easy.

  2. Изучаешь языки? английский онлайн обучение в YES Center — удобный формат для тех, кто ценит своё время. Занимайтесь из дома по гибкому графику с опытными преподавателями. Интерактивные уроки и живое общение помогают двигаться к цели без поездок и пробок.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular