Homeराज्यउत्तर प्रदेशममता बनर्जी का बीजेपी पर तंज, कहा "भारत’ का नाम बदल दिया...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर तंज, कहा “भारत’ का नाम बदल दिया तो हम कहां रहेंगे? लोगों का जवाब–”बांग्लादेश चली जाना” !

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ताज महल विवाद में कूद पड़ी हैं । भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होने कहा है कि, भारतीय संस्कृति और धरोहर को बर्बाद करना भाजपा का सोचा-समझा पॉलिटिकल एजेंडा है । ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक संगीत सोम द्वारा ताज महल पर की गई टिप्पणी पर तंज कसा कि, हाल ही में मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन करने वाली भाजपा ने ताज महल को क्यों छोड़ दिया? उसका नाम क्यों नहीं बदल देती? उन्होंने यह भी कहा कि, अगर भाजपा ने अपने देश का नाम बदल दिया तो हम कहां रहेंगे?

 

ममता के इस बयान पर सोशल मीडिया में लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है । एक यूजर ने लिखा है, “बांग्लादेश चली जा ब्लॉकिंग सीएम ! सबको ब्लॉक करके रखी है और बक-बक करती है !” दूसरे यूजर ने भी लिखा है, “बांग्लादेश चली जाना ।” एक अन्य यूजर ने लिखा है, “आप पश्चिम बंगाल का नाम क्यों बदलना चाह रही हैं?”

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular