धनतेरस एवं दीपावली पर्व के लिए SSP नैनीताल जन्मेजय खंडूरी ने तैयार किया रूट डाइवर्जन प्लान !

बड़ी खबर : एसएसपी नैनीताल जन्मेजय खंडूरी ने 16 अक्टूबर 2017 से 19 अक्टूबर 2017 तक धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर हल्द्वानी शहर का यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से चलाने के लिए रूट डाइवर्जन प्लान तैयार किया गया है

1- पर्वतीय मार्गों से आने वाले भारी वाहन जैसे गैस की गाड़ियां तेल के टैंकर टूरिस्ट बसे व टैंक्सी गाड़ियां नारी मन तिराहा से गोला बाय पास होते हुए बरेली रोड एवं रामपुर रोड को निकलेंगे।
2- पर्वतीय मार्गो से आने वाली रोडवेज एवं के एम0 ओ0 यू0 की बसे काठगोदाम से मुख्य मार्ग होते हुए रोडवेज स्टेशन तक आएंगी एवं बरेली रामपुर रोड से आने वाली रोडवेज की बसें तीन पानी तिराहा से गोला पुल से थाना बनभूलपुरा ताज चौराहा होते हुए रोडवेज बस अड्डे पहुंचेंगे।
3- इंटरसिटी बसों का आगमन सामान्य दिनों की भांति रहेगा एवं विशेष सिडकुल कंपनी में चलने वाली बसें ITI तिराहा से मुखानी नहर कवरिंग रोड से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
4- काठगोदाम की तरफ से आने वाले समस्त हल्के चौपहिया वाहन कॉलटैक्स से नहर कवरिंग मुखानी रोड होते हुए मुखानी चौराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
5- कालाढूंगी रोड से आने वाले समस्त वाहन लाल डॉट तिराहा से पनचक्की चौराहा से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
6- रामपुर रोड से आने वाले हल्के चौपहिया वाहन FTI से ITI से नहर कवरिंग रोड होते हुए मुखानी चौराहा -पनचक्की से काठगोदाम को जाएंगे।
7- बरेली रोड से आने वाले समस्त वाहन तीनपानी बाईपास से गोला पुल काठगोदाम होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे एवं शेष हल्के चौपहिया वाहन गांधी स्कूल तिराहा से ITI तिराहा से होते हुए मुखानी नहर कवरिंग रोड होते हुए काठगोदाम को जाएंगे।
8- दिनांक 16 अक्टूबर 2017 से 19 अक्टूबर 2017 तक कालाढूंगी रोड के टेंपो स्टैंड को अस्थाई रूप से जेल रोड पर शिफ्ट किया जाएगा एवं ठीक उसी प्रकार बरेली रोड के टेंपो स्टैंड को भगवान मार्बल्स पर शिफ्ट किया जाएगा।
नोट : ओके होटल चौराहा से मंगल पड़ाव तिराहा तक एवं कालाढूंगी चौराहा से जेल रोड तक तिपहिया ऑटो रिक्शा वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here