Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश दरोगा के इस व्यवहार की सोशल मिडिया में हो रही है काफी...

दरोगा के इस व्यवहार की सोशल मिडिया में हो रही है काफी तारीफ

यूपी पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया है। हाल ही में यूपी पुलिस चेक-पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी कि एक बच्चा जोकि बिना हेलमेट के पल्सर गाड़ी चला रहा था। उसके पास गाड़ी के कागज भी नहीं थे,न ही उसके पास पैसे। बच्चा पुलिस वालो को देख फुट-फुटकर रोने लगा,लड़के का नाम चिराग था और उसकी उम्र 15 साल की थी
दरोगा ने लड़के से पूछा ‘गाड़ी किसने दी’ लड़के ने जवाब दिया ‘मेरे पापा ने दी’ यह कह कर लड़का और तेज रोने लगा। दरोगा को बच्चे का रोना अच्छा नहीं लगा,उन्होंने बच्चे को गले लगाकर उसके आंसू पोंछे और उसका चालान भी अपनी जेब से भरा।
दरोगा के इस व्यवहार की सोशल मिडिया में काफी तारीफ हो रही है।  लोगो का कहना है कि पुलिस विभाग में ऐसे भी दरोगा होते है जिनके अंदर अभी भी इंसानियत बची है। लोग दरोगा को धन्यवाद दे रहे है और लिख रहे है कि इसे हर किसी को शिक्षा लेनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2