Homeराज्यउत्तराखण्डशक्तिमान प्रकरण में बीजेपी विधायक गणेश जोशी को सरकार से मिली राहत

शक्तिमान प्रकरण में बीजेपी विधायक गणेश जोशी को सरकार से मिली राहत

बड़ी खबर : उत्तरखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने अपनी ही पार्टी के विधायक गणेश जोशी को बड़ी राहत दी है। सरकार ने गणेश जोशी पर शक्तिमान घोड़े की टांग तोड़ने से संबंधित मुकदमा वापस लेने का आदेश जारी कर दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के दौरान शाह ने सरकार और संगठन की बैठक में कार्यकर्ताओं पर चल रहे मुकदमें वापस लेने की बात सामने आई थी। इस मामले पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी सहमति जता दी थी। सूत्रों के अनुसार अभी कई और कार्यकर्ताओं के मुकदमें वापस लेने की तैयारी की जा रही है।

बीजेपी के विधानसभा घेराव के दिन दून पुलिस के चहेते घोड़े शक्तिमान की टांग पर लाठी मारने के आरोप में जेल गये मसूरी विधायक गणेश जोशी को सरकार की तरफ से बड़ी राहत मिली है। त्रिवेंद्र सरकार ने शक्तिमान मामले पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गणेश जोशी पर लगे मुकदमे को वापस ले लिया है. गृह विभाग ने बकायदा इसकी पुष्टि कर दी है।

यह था पूरा मामला

गौरतलब है कि हरीश रावत सरकार के कार्यकाल के दौरान विधानसभा के सामने बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस का एक घोड़ा शक्तिमान गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। इस दौरान ली गई तस्वीरों और वीडियो में गणेश जोशी घोड़े पर लाठी ताने हुए दिख रहे थे। आरोप हैं कि गणेश जोशी ने घोड़े की टांग पर लाठी मारी और बाद में घोड़ा खुद के बचाव में सड़क किनारे लगे एक एक पोल में फंस गया जिससे उसकी टांग टूट गयी थी। शक्तिमान नाम का ये घोड़ा उत्तराखंड पुलिस के लिए बेहद दुलारा था। शक्तिमान की मौत के बाद पुलिस ने गणेश जोशी पर पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज किया था और उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।

हरीश रावत की हो सीबीआई जांच

 ‘शक्तिमान’ प्रकरण से सियासी वरदान पाकर बरी हुए बीजेपी विधायक गणेश जोशी ने अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। गणेश जोशी ने कहा है कि उनपर शक्तिमान घोड़े से जुड़ा मुकदमा राजनीतिक दुर्भावना के तहत दर्ज कराया गया था। शक्तिमान घोड़े से जुड़े मुकदमे के सरकार के वापस लेने के फैसले पर गणेश जोशी बेहद खुश हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular