Homeराज्यउत्तराखण्ड63 की हुयीं रेखा,आज भी इनकी खूबसूरती के आगे नई हीरोइने खाती...

63 की हुयीं रेखा,आज भी इनकी खूबसूरती के आगे नई हीरोइने खाती है मात!

भारतीय फिल्मों की मशहूर अदाकारा रेखा का आज जन्मदिन है। 10 अक्टूबर को 1954 में चेनई में जन्मी अभिनेत्री रेखा ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाओ देखे है। हिन्दी फिल्मों की बेहतरीन अभिनेत्री मानी जाने वाली रेखा ने अपने करियर की शुरूआत 1966 में बाल कलाकार के तौर पर तेलगु फिल्म रंगुला रतलाम सेे की थी। मुख्य अभिनेत्री के तौर पर उनका डेब्यू चार साल बाद फिल्म सावन भादो से हुआ था। वे अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं और 1970 तक आते आते वे अभिनेत्री के रूप में स्थापित हो गईं।

अभिनेत्री रेखा ने अपने 40 सालों के लंबे फ़िल्मी करियर में लगभग 180 से उपर फिल्मों में काम किया है। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई दमदार रोल किए और कई मजबूत फीमेल किरदार को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से पेश किया। उन्हें तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है, दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का और एक बार सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री का जिसमें क्रमशः खूबसूरत, खून भरी मांग और खिलाडि़यों का खिलाड़ी जैसी फिल्में शामिल हैं। उमराव जान के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। उनके करियर का ग्राफ कई बार नीचे भी गिरा लेकिन के उन्होंने अपने को कई बार इससे उबारा और स्टेटस को बरकरार रखने के लिए उनकी क्षमता ने सभी का दिल जीता। 2010 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया।

रेखा ने 1990 में दिल्ली के कारोबारी मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली। अफवाह यह भी उड़ी कि उन्होंने 1973 में अभिनेता विनोद मेहरा से शादी की लेकिन 2004 में सिमी ग्रेवाल के टीवी इंटरव्यू में मुकेश के साथ उनकी शादी का खंडन किया और उन्हें अपना वेलविशर बताया। वे अभी मुंबई के बांद्रा इलाके में रहती हैं।

रेखा की प्रसिद्ध फिल्में-

सावन भादो, ऐलान, रामपुर का लक्ष्मण, धर्मा, कहानी किस्मत की, नमक हराम, प्राण जाए पर वचन ना जाए, धर्मात्मा, दो अंजाने, खून पसीना, गंगा की सौगंध, घर, मुकद्दर का सिकंदर, सुहाग, मिस्टर नटवरलाल, खूबसूरत, सिलसिला, उमराव जान, निशान, अगरर तुम ना होते, उत्यव, खून भरी मांग, इजाजत, बीवी हो तो ऐसी, भ्रष्टाचार, फूल बने अंगारे, खिलाडि़यों का खिलाड़ी, आस्था, बुलंदी, जुबैदा, लज्जा, दिल है तुम्हारा, कोई मिल गया, क्रिश, सदियां, सुपर नानी, शमिताभ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular