
आज आपकी रशियन क्या कुछ कहती हैं, बताते हैं आपको :
मेष :- मेष राशि के जातकों को आज कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
वृष :- वृष राशि के जातक स्वयं पर भरोसा रखे और अपनी क्रिया करने की शैली पर आगे बढे ।
मिथुन :- मिथुन राशि के जातक किसी विद्वान के विचारों से प्रभावित होंगे, मन में उत्साह का संचार होगा।
कर्क :- कर्क राशि वालों में भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।

सिंह :- सिंह राशि के जातकों का मन किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में दुविधाग्रस्त होगा , धैर्य बना कर रखे ।
कन्या :- कन्या राशि के जातकों का मन समस्याओं के समाधान हेतु नई युक्तियों पर केंद्रित होगा, महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।
तुला :- तुला राशि के जातकों का मन सकारात्मक विचारों से प्रभावित रहेगा, नाजुक संबंधों में संतुलित व्यवहार एवं मधुर वाणी का प्रयोग करें।
वृश्चिक :- वृश्चिक राशि में किसी महत्वपूर्ण निर्णय में संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु :- धनु राशि के जातकों के प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे, जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
मकर :- मकर राशि के जातकों को कोई नई जिज्ञासा आकर्षित करेगी, भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
कुंभ :- कुंभ राशि के जातक अपनी पुरानी समस्याओं से निजात पा सकेंगे, नियोजित कार्यकुशलता से प्रगति के लिए आशान्वित होंगे।
मीन :- मीन राशि के जातकों के लिए क्षमता से परे किसी कार्य की जिम्मेदारी लेना हानिकारक हो सकती है।


