इन दिनों वैसे तो सभी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, लगभग हर कोई सब्जियों के बढ़े दामों से परेशान है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बता रहे हैं जो दुनिया की सबसे मंहगी सब्जी है और उसकी कीमत जानकर एक बार को आप भी दंग रह जायेंगे। इस सब्जी का नाम है हॉप शूट्स। इस पौधे की नई टहनियां शतावरी (एस्पैरेगस) पौधे की तरह दिखाई देती हैं। हॉपशूट्स डॉट कॉम की जानकारी के अनुसार यूनाइटेम किंगडम के एक टॉप सप्लायर ने हॉप शूट्स को 1000 यूरो यानि कि लगभग 76,000 रुपये प्रति किलो में बेचा गया है।




