रात में बेफिक्र होकर सडक पर घूमता गुलदार का यह नजारा कॉर्बेटपार्क या किसी जू का नहीं है, बल्कि यह नजारा है उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का। जंहा अक्सर रात में सडको पर गुलदार घूमते देखे जा सकते है। यानि की अगर आप देहरादून के प्रेमनगर इलाके के पास पौंधा मार्ग पर निकल रहे हैं, तो थोड़ा सावधानी पूर्वक निकलें। कहीं ऐसा ना हो कि आपका सामना किसी खतरनाक जंगली जानवर से न हो जाए।
ताज़ा मामले में राजधानी दून के प्रेमनगर पौंधा रोड पर देर रात एक गुलदार बेफिक्र होकर सड़क से गुजरते देखा गया। देर रात खुली सड़क से गुजरते गुलदार को कुछ लोगों ने चलती गाड़ी से देखा और अपने कैमरे में कैद कर लिया। यही नहीं देहरादून के कई इलाके जोकि जंगल से लगते हुए है वंहा अक्सर रात में सडको पर घूमते गुलदार देखे गए है।