
शास्त्रों के अनुसार हर लिंग की अलग बनावट होती है और उसका अपना अलग महत्व होता है :
जिस स्त्री के पेट पर सीधे बाल होते है, उस स्त्री का विवाह ऊचे कुल में होता है और पति सुन्दर व शालीन स्वभाव का मिलता है। ऐसी स्त्रियॉ अनेक प्रकार के सुखों का भोग करने वाली होती है।
जिस स्त्री के पेट का आकार घड़े जैसा हो, ऐसी स्त्रियॉ अपने परिवार को चलाने के लिए स्ंवय व्यापार या नौकरी भी करती है । ये अपने जीवन में काफी संघर्ष करने के बाद ही सुख पाती है।

जिस स्त्री का पेट उॅंचा हो, वह स्त्री विपरीति लिंग के प्रति विशेष आकर्षित रहती है तथा सजने सॅवरने पर अत्यधिक व्यय भी करती है।
यदि स्त्री का पेट दाहिनी ओर झुका हुआ हो, तो वह स्त्री सुन्दर व भाग्यवान पुत्रों को जन्म देने वाली होती है। ये अगर किसी के लिए कुछ करती हैं तो उससे ज्यादा की अपेक्षा रखती है।
यदि किसी स्त्री का पेट बायीं ओर झुका हुआ हो, वह स्त्रियॉ सुन्दर व सुशील कन्याओं को जन्म देने वाली होती है। इनका मायके पक्ष काफी मजबूत होता है,इसलिए इनको सहयोग भी मिलता रहता है। ये अपने जीवन साथी के प्रति वफादार व सहयोगी होती है।

जिस स्त्री का पेट चिकना व पतला हो, वह स्त्रियॉ राज सुख को भोगने वाली होती है। इनका जीवन उच्च पद पर आसीन होता है। ऐसी स्त्रियॉ सामाजिक व धार्मिक स्वभाव की होती है।


