Thursday, February 26, 2026
Home अंतर्राष्‍ट्रीय इस खूबसूरत लड़की से शादी करने वाले को मिलेंगे 1200 करोड़ रूपये

इस खूबसूरत लड़की से शादी करने वाले को मिलेंगे 1200 करोड़ रूपये

अगर किसी व्यक्ति को 1200 करोड़ रूपये कमाने की बात कहें तो बड़े से बड़ा अमीर व्यक्ति भी चौंक उठेगा। चौंकने की बात तो है ही, आखिर ये रकम बहुत बड़ी बात होती है और अधिकतर लोगों के लिए तो करोड़पति बनना भी सिर्फ सपना ही बन कर रह जाता है। वहीं अगर आपको कोई ये कहे कि एक खूबसूरत लड़की से शादी करनी है और शादी करने पर आपको 1200 करोड़ रूपये भी दिए जाएंगे तो शायद आप बकवास कहकर आगे निकल लेंगे। मगर बेशक आप एकाएक यकीन ना करें पर यह एक दम सच है।
हाल ही में एक लड़की की शादी को लेकर एक वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसको अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. आइये आपको बताते हैं आखिर क्या है इस वायरल वीडियो में ऐसा जिसने लोगों के होश उड़ा रखें हैं।

वायरल इस वीडियो के अनुसार हांगकांग के एक करोड़पति पिता को अपनी बेटी के लिए कोई दूल्हा नहीं मिल रहा है, जबकि इसकी बेटी बेहद खूबसूरत है. हांगकांग में कई जहाजों के मालिक और प्रॉपर्टी डेवलपर 77 वर्षीय शेशील चाऊ जे शुंग ने उनकी ‘बेटी से शादी करने वाले को 1200 करोड़ रूपये देने का प्रस्ताव’ रखा है. शेशील चाऊ की बेटी का नाम है जीनी चाऊ जिन्होंने पहले कई लड़कों को रिजेक्ट कर दिया था।
परेशान पिता ने जब बेटी से उसकी पसंद के लड़कों के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसे ‘लड़के नहीं लड़कियां पसंद हैं’ क्योंकि वह समलैंगिक है जो पीछे 9 सालों से अपनी समलैंगिक साथी के साथ रहती हैं. समलैंगिक होने के कारण आज कोई भी लड़का उनसे शादी करने को तैयार नहीं है. यह सुनकर पिता के होश उड़ गये जिसके बाद उन्होंने यह प्रस्ताव रखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2