यूपी सरकार की पर्यटन गंतव्यों की बुकलेट से इस साल ताजमहल ही आउट!
खबरों की मानें तो यूपी सरकार द्वारा जो नई बुकलेट जारी की गई है उसमें दो पेज सिर्फ गोरखधाम मंदिर को दिए गए हैं। वहीं, बुकलेट का पहला पेज वाराणसी की गंगा आरती पर है और दूसरे पेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी की तस्वीर है। इसके अलावा बुकलेट में पर्यटन विकास योजनाओं के बारे में भी बताया गया है।
RELATED ARTICLES
आगरा ; उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन गंतव्यों की बुकलेट जारी होते ही सबसे चैंकाने वाली बात सामने आई है। बता दें कि इस बुकलेट में ताजमहल को ही शुमार नहीं किया गया जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखधाम मंदिर को जगह दी गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने योगी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ‘अंधेर नगरी, चैपट राजा‘।