Homeअंतर्राष्‍ट्रीयक्रिकेटर सचिन पर टूटा दुःखो का पहाड़,कोर्ट के आदेश पर उनका बंगला...

क्रिकेटर सचिन पर टूटा दुःखो का पहाड़,कोर्ट के आदेश पर उनका बंगला ‘आशियाना’ टूटना शुरू!

बड़ी खबर : आखिरकार कोर्ट के आदेश के बाद पहाड़ो की रानी मसूरी में मास्टर ब्लास्टर का पसंदीदा बंगला ‘आशियाना’ टूटना शुरू हो गया है। इसमें किए गए अवैध निर्माण को लेकर लंढौर कैंट बोर्ड की सम्पन्न हुई बैठक में फैसला ले लिया गया था। सचिन जब भी मसूरी आते हैं, इस मकान में रुकते रहे थे।

अपने खुशनुमा मौसम और खूबसूरत वादियों के लिए मशहूर पहाड़ो की रानी मसूरी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की पसंदीदा जगहों में से एक है। सचिन का सपना था कि मसूरी में उनका एक आशियाना हो। अपने सपनो को साकार करने के लिए सचिन ने अपने मित्र संजय नारंग की मदद से मसूरी के कैंट इलाके में आशियाना बनवाया था

आरोप है कि 28 हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैले डहेलिया बैंक परिसर में संजय नारंग ने कैंट बोर्ड की इजाजत के बिना ही काफी अवैध निर्माण कराया है। वर्ष 2012 में तत्कालीन कैंट बोर्ड सीईओ अशोक चौधरी ने इसकी रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी थी। इसके बाद कैंट बोर्ड ने संजय नारंग को डहेलिया बैंक परिसर में किए गए निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
कैंट बोर्ड के इस आदेश के खिलाफ संजय नारंग पहले लोअर कोर्ट में गए। लेकिन वहां से कोई राहत नहीं मिलने पर नारंग ने नैनीताल हाई कोर्ट में अपील की। हाई कोर्ट ने 5 सितंबर को सुनवाई करते हुए पूल और पॉन्ड को छोड़कर अन्य निर्माण को गिराने से संबंधित आदेश को सही ठहराते हुए अपील खारिज कर दी। हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए संजय नारंग ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष याचिका दाखिल की।

बीते सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने नारंग की इस याचिका को भी खारिज कर दिया और डहेलिया बैंक परिसर 12 दिन के भीतर खाली करने का आदेश दिया। अब बुधवार को डहेलिया बैंक परिसर में हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए कैंट बोर्ड परिसर में बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल जेएस यादव ने विशेष बैठक बुलाई। बोर्ड अध्यक्ष ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए अक्टूबर के पहले हफ्ते में डहेलिया बैंक के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को मंजूरी दे दी। इस बैठक के बाद संजय नारंग को निर्माण गिराए जाने के बारे में फाइनल नोटिस भी दिए जाने की तैयारी है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular