Homeअध्यात्मनवरात्रों में क्यों पूजा जाता है कन्यायों को, क्या है महत्व, जानें..

नवरात्रों में क्यों पूजा जाता है कन्यायों को, क्या है महत्व, जानें..

आज दुर्गापूजा के आठवें दिन यानि आज अष्टमी के दिन महागौरी की उपासना का विधान है. इनकी शक्ति अमोघ और सद्य: फलदायिनी है.
कन्या पूजन सप्तमी से ही शुरू हो जाता है जिसमे 2 साल से 11 साल तक के उम्र की कन्याओं को पूजा जाता है. वैसे ज्यादातर लोग अष्टमी और नवमी को ये पूजन करते हैं . माना जाता है कि कन्याओं का देवियों की तरह आदर सत्कार और भोज कराने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख समृधि का वरदान देती हैं. नवरात्रि के नौ दिन मां के नौ रूपों की पूजा होती है. उनसे अपने घर-परिवार पर कृपा बनाए रखने व अगले साल आने का अनुरोध किया जाता है.

कन्या पूजन का महत्व
कन्या पूजन में 2 से 11 साल की 9 बच्चिनयों की पूजा की जाती है. दरअसल, दो वर्ष की कुमारी, तीन वर्ष की त्रिमूर्ति, चार वर्ष की कल्याणी, पांच वर्ष की रोहिणी, छः वर्ष की बालिका, सात वर्ष की चंडिका, आठ वर्ष की शाम्भवी, नौ वर्ष की दुर्गा और दस वर्ष की कन्या सुभद्रा कहलाती है.

सभी शुभ कार्यों का फल प्राप्त करने के लिए कन्या पूजन किया जाता है. कुमारी पूजन से सम्मान, लक्ष्मी, विद्या और तेज प्राप्त होता है. इससे विघ्न, भय और शत्रुओं का नाश भी होता है. होम, जप और दान से देवी इतनी प्रसन्न नहीं होतीं जितनी कन्या पूजन से. देवी पुराण के अनुसार इंद्र ने जब ब्रह्मा जी से भगवती को प्रसन्न करने की विधि पूछी तो उन्होंने सर्वोत्तम विधि के रूप में कुमारी पूजन ही बताया.

नौ कुमारी कन्याओं और एक कुमार को विधिवत घर में बुलाकर और उनके पांव धोकर रोली-कुमकुम लगाकर पूजा-अर्चना की जाती है. इसके बाद उन्हें वस्त्र आभूषण, फल पकवान और अन्न आदि दिया जाता है.

2 वर्ष से लेकर 11 वर्ष की कन्याएं साक्षात माता का स्वरूप मानी जाती हैं.
पहले दिन से लेकर नवमी तक एक-एक बढ़ोतरी के साथ अर्थात पहले दिन एक, दूसरे दिन दो, तीसरे दिन तीन..नवें दिन नौ कन्याओं का पूजन और भोज कराने से मनवांछित फल प्राप्त होता है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular