भारतीय सेना ने दो साल बाद एक बार फिर नागा उग्रवादियों के खिलाफ जबरदस्त कार्यवाही कर उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया है। बुधवार तड़के भारतीय सेना ने भारत-म्यांमार सीमा पर नागा उग्रवादियों के ठिकानों पर धावा बोलकर कई ठिकानें नष्ट कर दिए हैं। जिसमे कई नागा उग्रवादियों के मारे जाने की खबर है।
भारतीय सेना के इस हमले से NSCN(K) कैडर के उग्रवादियों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। भारतीय सेना के इस ऑपरेशन में कई आतंकी हताहत हुए हैं। आपको बता दें भारतीय सेना ने यह ऑपरेशन सुबह लगभग 4:45 बजे किया गया था। भारतीय सेना ने साफ़ कहा है कि यह ऑपरेशन म्यांमार की सीमा में घुसकर नहीं किया गया है। सेना ने यह ऑपरेशन असम-नागालैंड बॉर्डर पर अंजाम दिया है।



