Homeराज्यउत्तराखण्डमोदी के स्वच्छता अभियान को शर्मशार करती रूद्रप्रयाग की यह सड़क!

मोदी के स्वच्छता अभियान को शर्मशार करती रूद्रप्रयाग की यह सड़क!

रूद्रप्रयाग;  रूद्रप्रयाग बेलनी में पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से नालियों का गंदा पानी सड़क के ऊपर नगर पालिका द्वारा स्थापित कचरेघर से सीधे नीचे सड़क पर यहां आने जाने वाले मुसाफिरों और दुपहिया वाहनों के ऊपर गिर रहा है। लेकिन नगर पालिका इस स्थिति को सुधारने की जनमत तक नहीं उठा रही है!! बड़ी बात यह है कि पालिका के अधिकारी इसी मार्ग से दिन में दर्जनों चक्कर काटते हैं बावजूद इस समस्या की ओर उनका ध्यान नहीं गया! ऐसा नहीं है कि पालिका को इस समस्या का पता नहीं है स्थानीय लोगों द्वारा इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है! एक और बड़ी बात है कि जिले के सबसे बड़े अधिकारी जिलाधिकारी भी इसी मार्ग से दिन में कई चक्कर लगाते हैं किन्तु उन्होंने भी इतनी खिदमद नही की कि वे इस गंदे पानी को सुनियोजित करवा सके!
कितना दुर्भाग्य है कि एक आम के साथ ही खास सड़क, जिस पर दिन भर अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है और उस पर किसी नाली का पानी आधा महीने से लोगों के ऊपर गिर रहा हो और लोगों को उसे ठीक करवाने के लिए हो हल्ला करना पड़े! मीडिया, सोशल मीडिया आदि का सहारा लेना पडे! आखिर विभाग लोगों के बोलने से पहले ही क्यों इसे ठीक नहीं कर लेता है यह विचारणीय प्रश्न है!! शायद इसलिए भी कि जिम्मेदार अधिकारी एसी गाडियों के अंदर रहते हैं!! खिड़कियों पर परदे लगे रहते हैं!! इन्हें सड़क पर क्या हो रहा है पता कैसे चलेगा!! अधिकारी इतने अभ्यस्त हो गये हैं कि इनके कॉनों में जूँ तक नहीं रेंगते है!! बहरहाल देखते हैं विभाग नींद से कब जागता है!!
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments