Homeबॉलीवुडकंगना को भारी पड़ सकती है बेबाकी, आदित्य पंचोली ने भेजा मानहानि...

कंगना को भारी पड़ सकती है बेबाकी, आदित्य पंचोली ने भेजा मानहानि का नोटिस.

कंगना रनौत अपनी बेबाक जबान के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री में जानी जाती हैं. पिछले दिनों एक टीवी इंटरव्यू में उनका खुलकर बोलना इंडस्ट्री को रास नही आया. इस इंटरव्यू में कंगना ने ऋतिक रोशन से लेकर आदित्य पंचोली के बारे में कई बड़े-बड़े खुलासे किए और इसके बाद से कंगना इंडस्ट्री की कई हस्तियों के निशाने पर आ गई हैं.

एक तरफ जहां फराह खान ने कंगना रनौत पर वूमन कार्ड खेलने की बात कही है. ऐसे ही इंडस्ट्री से जुड़े कई अन्‍य लोगों ने भी कंगना की खूब आलोचना की.
आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया पर गुहार लगाते हुए कहा कि इस कॉन्ट्रोवर्सी में उनकी बहन को न घसीटा जाए इतना ही नहीं. वहीँ इसके चलते अपनी बहन को ट्रोल होते देख सूरज पंचोली ने अपना ट्विटर अकाउंट तक डिलीट कर दिया था.

कंगना रनौत ने आदित्य पंचोली पर मारपीट की बात करते हुए पत्नी जरीना से जुड़ी कई बातें बताई थी जिसके बाद से जरीना वहाब और उनका पूरा परिवार काफी परेशान हो गया था.
इसके चलते अब कंगना को उनके एक्स-ब्वॉयफ्रेंड आदित्य पंचोली और पत्नी जरीना वहाब ने मानहानि का नोटिस भेजा है. इतना ही नहीं आदित्य और जरीना ने इस केस के लिए दो वकील हायर किए हैं.

इस बारे में आदित्य पंचोली बात नहीं करना चाहते उनका कहना है कि ‘ये एक प्रक्रिया है जिसके तहत मैंने लीगल नोटिस भेजा है. लेकिन अभी इस पर बात नही करूंगा.’

बता दें कि पिछले साल भी विवाद के बाद कंगना को ऋतिक ने कानूनी नोटिस भेजा था. इसके जवाब में कंगना ने भी ऋतिक को नोटिस भेजा था. ऐसा लगता है कि अब एक बार फिर कंगना को कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular