Homeराज्यउत्तराखण्डमकड़ियों को घर से रखे दूर इन घरेलू उपायों से.

मकड़ियों को घर से रखे दूर इन घरेलू उपायों से.

 

आपको या आपके आस पास किसी न किसी को आपने मकड़ियों से डरते देखा होगा। आठ पैरो वाली यह जीव घरों की छतों पर हर जगह घुमती फिरती है, छतों पर जाले बनाती है और अक्सर उन्हें देखकर अच्छा सा महसूस नहीं होता है । ज्यादातर ये मकड़ियां भोजन या गर्म स्थान की तलाश में खुली खिड़कियां से ठंड के मौसम के समय घरों में घूस जाते हैं।

लेकिन मकड़ियों को घरो से साफ करना, वह भी ज्यादा मेहनत किये बगैर इतना आसान भी नहीं पर यह कुछ ज्यादा मुश्किल भी नहीं। रसायनों और अन्य कीटनाशक दवाओं का उपयोग सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
तो बताते हैं आपके घर को मकड़ियों से बचाने के कुछ आसान उपाये ।

सफाई का विचार
अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर हैं, तो इसे ऐसे उपयोग करें जैसे सिंक या वाॅसिंग मशीन के नीचे, अलमारी के नीचे या बड़े फर्नीचर के नीचे या पीछे जरूर इस्तेमाल करें। और अगर वैक्यूम क्लीनर न हो तो झाड़ू को इसी जगह इस्तेमाल किया जा सकता है।

जाल हटाना
अपनी दिनचर्या में आँखों से नजर आने वाले जालों को साफ करने की आदत बना लें।

दरारे भरें
दिवारों में दरारों को भर दें, पाइपों और दरवाजों के नीचे खुले को भी भरना मकड़ियों को घर में आने से रोकता है।

आश्रय देने वाले चीजों को हटाए
इस बात का ध्यान रखे कि घर में लकड़ी के ढेर, खाद के ढेर या ऐसे किसी भी चीज के ढेर को घर के पास इकट्ठा न होने दें।

कीड़ो की रोकथाम
घर में मक्खियों या अन्य कीड़ों को भी घर से दूर रखे, क्योंकि ये कीड़े ही मकड़ियों का भोजन है जिसके बगैर उनके लिए जीना कठीन होगा ।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular