Homeराज्यउत्तराखण्डतो ठगा-सा महसूस कर रहे है उत्तराखंड के यह बागी !

तो ठगा-सा महसूस कर रहे है उत्तराखंड के यह बागी !

फाइल फोटो……….

बड़ी खबर : उत्तराखंड की सियासत में हमेशा से देखा गया है कि नेता चुनाव से पहले या बाद में दल-बदल कर सत्ता का सुख भोगते देखे जाते है। लेकिन इस बार की उत्तराखंड की मौजूदा त्रिवेंद्र सरकार में कांग्रेस का दामन छोड़ बागी होकर बीजेपी के टिकट से बने विधायक या मंत्री। लगता है कि उन्हें सरकार में ज्यादा तवज्जो नहीं दी जा रही है और बागी अब अपने आपको ठगा-सा महसूस कर रहे है। यह हम नहीं कह रहे है बल्कि उनके पुराने कांगेस के साथी कह रहे है।

कांग्रेस से यह नेता हुए थे बागी

हम बात कर रहे है कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा हो या तत्कालीन कांग्रेस के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत ,यशपाल आर्य ,सतपाल महाराज ,सुबोध उनियाल ,कुंवर प्रणव सिंह “चैम्पियन”,उमेश शर्मा “काऊ” समेत 14 कोंग्रेसियो ने कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में यह सोच कर शामिल हो गए थे कि बीजेपी की सरकार आते ही सत्ता का सुख का लाभ लेंगे। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एतिहासिक जीत दर्ज कर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई। वंही पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा चुनाव नहीं लड़े। हालांकि मोदी लहर में कांग्रेस के ज्यादातर बागी चुनाव जीत गए। लेकिन इनमे से दो बागियों को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी की त्रिवेंद्र सरकार में हरक सिंह रावत,यशपाल आर्य,सतपाल महाराज और सुबोध उनियाल कैबिनेट मंत्री बनाए जरूर गए।

क्यों परेशान है बागी 

लेकिन कहा जा रहा है कि सरकार में मंत्री बनने के बावजूद इनकी चल नहीं पा रही है और शुरू से ही बागियों को लेकर बीजेपी में अंदरखाने विरोध के स्वर उठ रहे है। बीजेपी सूत्र बताते है कि इन बड़बोले मंत्रियो को जो हमेशा विवादों में रहे है। उनको बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह के उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के दौरान साइड-लाइन कर रखा था और न ही अमित शाह ने इनको कोई तवज्जो नहीं दी। बताया जा रहा है कि जब यह नेता जब तत्कालीन कांग्रेस सरकार में यह नेता मंत्री या विधायक थे तब इनके एक फोन से विभागों में हड़कंप मच जाता था। लेकिन लोग तो यह भी कहने लगे है कि इनका मंत्री पद पर बने रहने का क्या फायदा,जब इनकी कोई सुनता ही नहीं है। तो वास्तव में ठगा-सा महसूस के रहे है बागी ?

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular