Thursday, February 26, 2026
Home अंतर्राष्‍ट्रीय देश की पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की शुरुआत, पीएम मोदी और जापानी...

देश की पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की शुरुआत, पीएम मोदी और जापानी पीएम शिंजो ने रखी नीव!

बड़ी खबर : देश में जल्द ही पहली बुलेट ट्रैन का सपना साकार होगा। यह पहली बुलेट ट्रैन गुजरात और मुंबई के बीच चलेगी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे के साथ देश के पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव रखी है. दोनों नेताओ ने अहमदाबाद में इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास की नीव रखी. यह प्रोजेक्ट जापान की मदद से पूरा किया जाएगा. सरकार की ओर से कहा गया है कि ये प्रोजेक्ट 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा.

 देश में पहली बुलेट ट्रैन के लिए भारत और जापान के बीच 2015 में करार हुआ था…जिसकी लागत 1.10 लाख करोड़ रुपए है…. जिसका लगभग 81 फीसदी तक का खर्च जापान करेगा। यह बुलेट ट्रैन गुजरात से मुंबई तक  320 किमी. से 350 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से दौड़ेगी। कहा जा रहा है कि ठाणे के पास से बुलेट ट्रेन समुद्र के नीचे से गुजरेगी. वहीं मुंबई के पास अंडरग्राउंड रहेगी.

यह होंगे बुलेट ट्रैन के रूट

 साबरमती(गुजरात) , अहमदाबाद , वडोदरा , भरूच , सूरत , बिलिमोरा , वापी , विरार , ठाणे , बांद्रा(मुंबई)

आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच बुलेट ट्रेन को लेकर 2015 में मेमोरेंडम साइन किया गया था. इसके तहत जापान में टोक्यो से कोब से बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन की तर्ज पर मुंबई से अहमदाबाद के बीच ट्रेन चलाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया था. नवंबर, 2016 में पीएम मोदी ने अपने जापान दौरे के दौरान इस बुलेट ट्रेन में सफर किया था. उसी ट्रेन की टेक्नोलॉजी को भारत में इस्तेमाल किया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2