तो यह है दुनिया का सबसे बड़ा बलात्कारी बाबा!

जिस बाबा को सैकड़ो लोग भगवान मानकर पूजते थे आज वही लोग बाबा से नफरत करने लगे है हम बात कर रहे, डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम की जिसने एक-दो नहीं बल्कि सैकड़ो लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है…दरसल पंचकूला की सीबीआई कोर्ट से गुरमीत राम रहीम को मिली सजा के बाद उसके कई राज भी सामने रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम रहीम की सुरक्षा गार्ड रह चुके बेअंत सिंह ने बाबा से जुड़े कई राज खोले हैं।

बेअंत सिंह ने बताया है कि गुरमीत राम रहीम ने लगभग 400 लड़कियों के साथ बुरा काम किया है। वहां करीब 400 लड़कियां हैं, जिन्हें साध्वी बताया गया है। उन्होंने आगे कहा कि डेरा प्रमुख की गुफा में हर रात कोई न कोई लड़की आती थी। बेअंत सिंह के मुताबिक 1995-1996 में माउंट आबू में एक टेंट में गुरमीत सिंह ने 15-16 साल की लड़की को बुलाया। तब वह खुद टेंट के बाहर पहरा दे रहा था। उसके साथ राम रहीम ने बलात्कार किया था, उसके खुद सिसकने की आवाजें सुनी थीं और आज भी वो लड़की डेरे में है।

बाबा के पहरेदारों में खुद शामिल बेअंत के अनुसार वह बाबा को भगवान मानकर पूजता था लेकिन माउंट आबू में जब बाबा ने अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ बलात्कार किया,तब से बाबा प्रति उसकी धारणा खराब हो चुकी थी, लेकिन बाकी पहरेदार उसके बुरे कामों से सहमत थे।

यही नहीं बाबा का सुरक्षा गार्ड रह चूका बेअंत ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि डेरे में बाबा के कारनामो का विरोध करने वाले सैकड़ों लोगों को गला घोंटकर मारा जाता था। इसके बाद उनकी डेड बाडी सिरसा ब्रांच नहर भाखड़ में बहा दी जाती थी।

उसके मुताबिक यह सिलसिला कई सालों तक चला। फिर कुछ समय बाद मारे जाने वाले लोगों का दाह संस्कार किया जाने लगा। इसके बाद मरे हुए लोगों की अस्थियों को डेरे के पीछे बने बाग में गाड़ दिया जाता था। बेअंत सिंह ने कहा कि डेरा प्रमुख ने सबसे पहला मर्डर फकीर चंद नाम के व्यक्ति का कराया।

इसके बाद सैकडों लोग मारे गए और संदेश यह दिया जाता था कि मरने वाला शख्स अपने गुरू को याद करते हुए स्वर्गलोक में चला गया। सूत्रों के मुताबिक, पिछले 20 साल से बाबा का राजनीतिक प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा था। अब तो वह खुद की पार्टी बनाकर चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहा था।

इसकी वजह यह थी कि हरियाणा राज्य का ऐसा कोई राजनीतिक दल नहीं बचा था, जो डेरे में नतमस्तक नहीं होता था। इससे उसको लगता था कि राजनीतिक पार्टी खड़ी कर दूंगा तो वह और ज्यादा पॉवरफुल हो जाएगा। हलाकि लोगो में चर्चा है कि गुरमीत राम रहीम दुनिया में अबतक का सबसे बड़ा बलात्कारी बाबा है और इसके कुकर्म की सजा इसे और मिलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here