Homeराष्ट्रीयपीएम मोदी और प्रियंका चोपड़ा हैं इस मामले में सबसे आगे!!

पीएम मोदी और प्रियंका चोपड़ा हैं इस मामले में सबसे आगे!!

 

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को प्रोफेशनल ग्रुप के बीच बेहद लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन ने अपने 2017 के पॉवर प्रोफाइल्स सूची में शामिल किया है.

 

 

प्रोफेशनल नेटवर्किंग दिग्गज लिंक्डइन ने बुधवार को पॉवर प्रोफाइल्स के चौथे संस्करण की घोषणा की, जिसमें भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले प्रोफाइल्स को शामिल किया गया.

इस सूची में नेटवर्क ने 50 ऐसे पेशेवरों की पहचान की है, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपना पेशेवर ब्रांड निर्माण किया है.

मोदी के इस प्लेटफार्म पर 22 लाख फॉलोअर हैं और वह इस सूची में तीसरी बार शामिल हुए हैं.
इस सूची में शामिल अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों में चिल्ड्रन फाउंडेशन के संस्थापक कैलाश सत्यार्थी, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, सिप्ला के ग्लोबल चीफ पीपुल ऑफिसर प्रबीर झा और श्याओमी टेक्नोलॉजी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनु कुमार जैन हैं.

लिंक्डइन इंडिया के कंट्री मैनेजर और उत्पाद प्रमुख अक्षय कोठारी ने कहा, “2017 के हमारे पॉवर प्रोफाइल्स ने अपने विभिन्न अनुभवों को साझा करके और हमारे सदस्यों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त कर एक मजबूत ब्रांड बन गए हैं.”

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular