Homeराज्यउत्तराखण्डइंडिया गेट देखने की चाहत में दून से दिल्ली पहुंचा छात्र आयुष

इंडिया गेट देखने की चाहत में दून से दिल्ली पहुंचा छात्र आयुष

इंडिया गेट देखने की चाहत में देहरादून का 14 साल का छात्र आयुष परिवार को बिना बताए दिल्ली पहुंच गया। लेकिन पुलिस ने तत्परता से छात्र आयुष को ढूंढ निकला और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सैन्ट एनी स्कूल नेहरू कालोनी से आयुष वालिया पुत्र अजय वालिया उम्र 14 वर्ष सुबह निकला तो स्कूल के लिए ,परन्तु उसके बाद वापस घर नही लौटा, इस सम्बन्ध में अजय वालिया द्वारा थाना नेहरू कालोनी में एक लिखित तहरीर दी गयी…

 

प्रभारी निरीक्षक नेहरू कालोनी राजेश साह , चौकी प्रभारी नेहरू कालोनी कमलेश शर्मा तथा एसओजी प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे तथा स्कूल में सीसीटीवी कैमरा चैक करने पर पाया कि सुबह लगभग 7:30 बजे स्कूल यूनिफार्म में स्कूल में आय़ा और 02 मिनट बाद ही स्कूल की विपरीत दिशा में बैग सहित जाता हुआ दिखाई दिया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उक्त हुलिया का बच्चा देहरादून रेलवे स्टेशन पर देखा गया । इस सूचना पर चौकी प्रभारी कमलेश् शर्मा तत्काल रेलवे स्टेशन पर पहुँचे तथा आयुष के इस सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो पता चला कि उक्त हुलिया का बच्चा दिल्ली-देहरादून पैसेजर ट्रेन में बैठता हुआ देखा गया। इसकी सूचना तत्काल जीआरपी उत्तराखण्ड के सभी स्टेशनों , दिल्ली पुलिस , हरियाणा पुलिस को सूचना भेजी गयी। तथा चौकी प्रभारी कमलेश शर्मा अपनी टीम के साथ व पिता अजय वालिया को साथ लेकर बच्चे की बरामदगी हेतु दिल्ली को रवाना हुये । जब चौकी प्रभारी कमलेश शर्मा सभी जीआरपी स्टेशनों का पता करते हुए मोदीनगर स्टेशन पर पहुँचे तो जीआरपी मोदीनगर में एक बैग जीआरपी पुलिस को लावारिस स्थिति ट्रेन में मिला । उक्त बैग को चैक किया गया तो उक्त बैग को गुमशुदा के पिता नें पहचान लिया और बताया कि यह बैग आयुष का है और बैग को चैक करने पर बैग के अन्दर मोबाईल का नया डिब्बा बिना मोबाईल के मिला जिसकी आईएमईआई को नोट कर सर्विलांस के माध्यम से लगातार रन कराया गया । आईएमईआई नम्बर को रन कराने पर उक्त मोबाईल में एयरटेल का सिम चलना पाया गया । जिसकी लोकेशन दिल्ली में आयी तथा वर्तमान में उक्त सिम का बंद होना पाया गया । इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर मौके से उक्त गुमशुदा आयुष वालिया को सकुशल बरामद किया गया।
छात्र आयुष वालिया से पूछताछ करने पर बताया गया कि मैं अपनी मर्जी से स्कूल से चला गया था , मैं इण्डिया गेट देखना चाहता था और दिल्ली घूमने की इच्छा थी जिस कारण मैं स्कूल नहीं जाना चाहता था और किसी को बिना बताये स्कूल से निकलकर दिल्ली को चला गया था ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular