Homeतड़का 18+क्यों हैं इतने चर्चे मसाज पार्लर के ! किन खास तरह की...

क्यों हैं इतने चर्चे मसाज पार्लर के ! किन खास तरह की लड़कियों की है सबसे ज्यादा डिमांड??

 

देश में तेजी से बढ़ रहे मसाज पार्लर और स्पा सेंटर की एक ऐसी सच्चाई सामने आई है जिसने पुलिस को भी चौंका दिया है। बड़े शहरों में चल रहे इन स्पा और मसाज पार्लर में गोरी चमड़ी वाली लड़कियों की भारी डिमांड आखिर क्यों हैं ?

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इन मसाज पार्लर और स्पा सेंटर में भर्ती के लिए विदेशी लड़कियों की भारी मांग है , जिसे पूरा करने के लिए थाईलैंड से भारी संख्या में लड़कियों का आयात किया जाता है

पुलिस ने जब कई शहरों में चल रहे इन मसाज पार्लर और स्पा सेंटर में रेड डाली तो पता चला कि गोरी चमड़ी के नाम पर विदेशों से लाई गई इन लड़कियों को सेक्स स्लेव यानि गुलाम की तरह रखा जाता है।

ये स्पा और मसाज पार्लर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इन लड़कियों को आगे रखते हैं क्योंकि, गोरी चमड़ी वाली ये लड़कियां हाई प्रोफाइल लोगों को आसानी से आकर्षित करती हैं। ये दिखने में आकर्षक और रंग-रूप में भारतीय लड़कियों से अलग दिखती हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में लगभग चार करोड़ सेक्स वर्कर काम करती हैं जिसमें से ज्यादातर लड़कियों को नौकरी और मोटी सैलरी का झांसा देकर इस काम में जबरन ढकेला जाता है।

हालांकि, इस काम में ढकेली जाने वाली लड़कियां बड़ी संख्या में नेपाल और बांग्लादेश जैसे गरीब देशों से भी हैं क्योंकि इस देश में गरीबी और नौकरी की कमी के चलते इन्हें आसानी से लालच देकर फंसाया जा सकता है।

वही पुलिस का कहना है कि अब एक नया ट्रेंड के अनुसार थाई लड़कियों की डिमांड इस पेशे में बढ़ रही है क्योंकि, अब मसाज और स्पा सेंटर की आड़ में बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

इस पेशे में थाईलैंड और बैंकॉक की लड़कियों को लालच देकर ज्यादा आकर्षित किया जा रहा है कि इस पेशे में सैलरी के अलावा कस्टमर को खुश करने पर मोटी टिप भी पाई जा सकती है।

पुलिस के मुताबिक थाईलैंड में काम करने वाली महिलाओं को जहां एक दिन में काम के बदले नौ डॉलर या लगभग सात सौ रुपये की कमाई होती है, वहीं भारत में इस पेशे में दुगना कमाई हो जाती है।


हाल ही में दिल्ली में एक मसाज पार्लर में डाले गए रेड में सामने आया कि बड़ी संख्या में इन थाई लड़कियों को देश के अन्य हिस्सों जैसे कि जयपुर, बंगलुरु और मुंबई और उससे लगे थाणे के स्पा सेंटर में इस्तेमाल किया जा रहा है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular