Homeराज्यउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ का अपराधियों पर करारा प्रहार, केंद्र जैसा कानून अब उत्तर...

योगी आदित्यनाथ का अपराधियों पर करारा प्रहार, केंद्र जैसा कानून अब उत्तर प्रदेश में

उत्तर प्रदेश में अपराधी और माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नया कानून लाने का फैसला कर लिया है. राज्य सरकार मकोका की तर्ज पर अब UPCOCA (Uttar Pradesh Control Of Organised crime) कभी भी लाया जा सकता है, इसे जल्द ही कैबिनेट में पेश किया जा सकता है.

सीएम योगी आदित्यनाथ से पहले मायावती भी ऐसी कोशिशें कर चुकी हैं, जब वह प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं। राज्य सरकार इससे जुड़ा बिल दोनों सदनों में पेश कर सकती है। दोनों सदनों से बिल पास होने के बाद उसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।

उत्तर प्रदेश के गृह विभाग के उच्च सूत्रों के मुताबिक यूपीकोका का यह कानून लगभग तैयार है. इस पर आखिरी विचार विमर्श चल रहा है और जल्द ही सरकार इस पर आखिरी फैसला कर सकती है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular