“गंगा के तेज बहाव में फंसा युवक “

0

बड़ी खबर : कई दिनों से पहाड़ों में हो रही तेज बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है इसी बीच हरिद्वार में एक व्यक्ति गंगा के किनारे से थोड़ आगे खड़ा हुआ था कि अचानक गंगा नदी में पानी बढ़ गया युवक कुछ समझ पाता तब तक उसके पीछे से भी पानी का सैलाब आ गया


युवक बीच में फंसा रहे गया और पानी अपनी सीमाएं लांघकर गंगा के किनारों से भी बाहर निकलने लगा । पानी लगातार बढ़ रहा था और युवक अपनी जान बचाने के लिए एक पेड़ के सहारे गंगा नदी के बीचो-बीच फंसा हुआ है । हरिद्वार की हरकी पौड़ी के समीप की इस घटना के बावजूद भी तकरीबन 30 मिनट तक कोई भी रेस्क्यू की टीम यहां नहीं पहुंची थी लेकिन बाद में उसको निकालने के लिए गोताखोरों और एसडीआरएफ द्वारा कोशिश की गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here