बड़ी खबर : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को सचिवालय में गृह विभाग की समीक्षा बैठक की । बैठक में गृह सचिव के साथ साथ डीजीपी अनिल रतूड़ी,एडीजी अशोक कुमार,आईजी संजय गुंज्याल,जीएस मर्तोलिया समेत शासन प्रशासन के कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके आलावा सभी जिलों के डीएम और एसएसपी वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके जिलों के बारिश से पैदा हुए हालातो की जानकारी भी ली।



