Homeराज्यउत्तराखण्डऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफास,एक आरोपी अरेस्ट,अन्य फरार

ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफास,एक आरोपी अरेस्ट,अन्य फरार

अभी-अभी :फर्जी बैंक अधिकारी बनकर बैंक खाता-धारकों को फोन करके एटीएम कार्ड बन्द होने या आधार नम्बर को बैंक खाते से लिंक कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पुलिस ने फर्दाफास किया है। एक आरोपी को एसटीएफ की टीम ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में एसटीएफ दे रही है दबिश, गिरोह के सदस्यों ने दर्जनों लोगो से ऑनलाइन लाखो रूपए ठग लिए है पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के घर से विभिन्न बैंक खाताधारकों की ऑनलाईन हड़पी गयी धनराशि 2 लाख 8 हजार रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी, 350 ग्राम चाँदी के जेवरात, मोबाईल फोन, विभिन्न एटीएम कार्ड आदि बरामद किए है
 
 गिरफ्तार कल्लू ठाकुर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने  तथा उसके परिवार के अन्य सदस्य सुनीता देवी, तारा देवी, पिन्टू ठाकुर, युधिष्ठिर दास व प्रकाश मण्डल के बैकों में खाते खुलवाये गये थे। इसमें सूरज मण्डल मोबाईल फोन के माध्यम से उत्तराखण्ड व अन्य राज्यों के बैंक खाता धारकों को फोन करके फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एटीएम कार्ड बन्द होने, आधार नम्बर को बैंक खाते से लिंक कराने के नाम पर धोखे से उनके खातों व एटीएम कार्ड की जानकारी व OTPप्राप्त कर लेता था जिससे खाताधारकों के खातों से धनराशि ऑनलाईन हमारे बैंक खातों में आ जाती थी। आरोपी की निशांनदेही पर पुलिस टीम ने सूरज मण्डल के घर पर दबिश दी गयी, जिसमें अभियुक्त सूरज मण्डल घर पर मौजूद नही मिला। तलाशी में सूरज मंडल घर से विभिन्न बैंक खाताधारकों की ऑनलाईन हड़पी गयी धनराशि 2 लाख 8 हजार रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी, 350 ग्राम चाँदी के जेवरात, मोबाईल फोन, विभिन्न एटीएम कार्ड आदि बरामद हुये है । स्थानीय पुलिस की मदद से अभियुक्त सूरज मण्डल की तलाश की जा रही है । एटीएम की गोपनीय जानकारी  व OTP प्राप्त कर विभिन्न पीड़ितो के बैंक खाते से निकाले गये कुल 9,89,096/- रुपये में से 1,35,186/- रुपये पूर्व में पीड़ितों के खातों में वापस कराये गये है । शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी व धनराशि की बरामदगी हेतु प्रयास किये जा रहे है । उक्त किये गये सराहनीय कार्य हेतु पुलिस टीम को पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा 20,000/- रुपये, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एंव कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा 10,000/- रुपये व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ द्वारा 2,500/- रुपये के ईनाम की घोषणा की है
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments