देहरादून :पर्यटन स्थल गुच्चुपानी में एकदम पानी का जल स्तर बढ़ने से नदी में नहाने गए कई पर्यटक तेज बहाव में फंस गए,गनीमत यह रही सही समय पर पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस दुवारा नदी के बीचोबीच फंसे पर्यटकों को बचा लिया गया.दरसल 10-11 पर्यटक मौज मस्ती करने गुच्चुपानी गए थे पहाड़ो में तेज बारिश का कारण अचानक नदी का जल स्तर बढ़ गया जिससे सभी पर्यटक नदी के बीच में फंस गए और मदद की गुहार लगाने ले.वंही पर मौजूद किसी ने पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचना दी गई कि बीजापुर डैम तथा गूच्चूपानी में नदी में नहाने के दौरान अचानक पानी बड़ जाने के कारण 09 – 10 लोग फॅसे हुए हैं। इस सूचना पर एसडीआरएफ व फायर सर्विस की टीमों द्वारा बीजापुर डैम व गूच्चूपानी में मौके पर पहुंचकर इन सभी पर्यटकों को काफी मशक्कत के बाद सही सलामत सुरक्षित ढंग से नदी से बाहर निकाला गया।
मौज-मस्ती करना महँगा पड़ा,पानी के तेज बहाव में फंसे पर्यटक,,
RELATED ARTICLES