Homeराज्यउत्तराखण्डकँहा दो शहरों में साँपो ने घंटो जाम,,,पढ़िए पूरी खबर

कँहा दो शहरों में साँपो ने घंटो जाम,,,पढ़िए पूरी खबर

 राजधानी देहरादून और हरिद्वार में आज एक जैसा वाकया सामने आया है दोनों ही जगह पर सांप के कारण लम्बा जाम लग गया जंगलों से निकल कर यह सांप रिहाइशी इलाकों में आने की कोशिश में लगे हुए थे । कि तभी इनका सामना रोड पर चलने वाली गाड़ियों और लोगों से हो गया देहरादून के तिब्बती मार्केट के पास और हरिद्वार के बल्केश्वर कॉलोनी के पास आज सांपों की वजह से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई
देहरादून में तिब्बती मार्केट पर आज सुबह लोगों ने देखा कि एक सांप पेड़ पर बैठा हुआ नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था पेड़ की टहनी ऊपर बैठे शाम को लोगों ने देखा तो हल्ला मचाना शुरु कर दिया जिस से घबराकर सांप ने वहां से हटने की कोशिश की और बीच मार्ग पर ही लटक गया सांप को देखने के लिए वहां लोगों का हुजूम लग गया दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई और आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा सड़क पर यह सांप का खेल लगभग 1 घंटे तक चलता रहा बाद में पुलिस ने आकर वहां मौजूद लोगों को हटाया तब जाकर गाड़ियों का आवागमन सुचारु रुप से चल सका
वंही देहरादून के साथ-साथ हरिद्वार में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला लेकिन यहां जिस सांप को लोगों ने देखा ऐसा कहा जा रहा है कि इस सांप को शायद ही पहले किसी ने देखा होगा । दो मुंह वाले अजीबोगरीब रंग के सांप की वजह से हरिद्वार में भी जाम लग गया हरिद्वार की बल्केश्वर कॉलोनी के पास जंगल से उतरकर ये सांप सड़क के बीचों-बीच आकर बैठ गया जिसके बाद वहां लोगों का हुजूम लग गया लोग इस अजीबोगरीब सांप को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करना चाहते थे
हरिद्वार में लगभग एक घंटा सड़क पर शाम करतब करता रहा और लगभग 1 घंटे के बाद कुछ लोगों ने उत्साह को जंगल में छोड़ दिया बताया जा रहा है कि पहाड़ों में लगातार बारिश के कारण जीव जंतु रिहाइशी इलाकों का रुख कर रहे हैं और शायद यही कारण है कि इंसानों ने भी जंगल छोड़ शहर में आना मुनासिब समझा
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular