Homeराज्यउत्तराखण्डनहीं होगा अब उत्तराखंड में पलायन

नहीं होगा अब उत्तराखंड में पलायन

उत्तराखंड सरकार ने पलायन की गंभीर समस्या पर विराम लगाने के लिए आयोग गठित करने का फैसला लिया है। यह आयोग पलायन पर विस्तृत रिपोर्ट सरकार को देगा जिस पर सरकार कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कार्यवाही करेगी। सरकार की योजना जुलाई अंत तक पर्वतीय क्षेत्रों में डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड में 2700 डॉक्टर लाने की है।

उत्तराखंड में तमिलनाडु, उड़ीसा व महाराष्ट्र आदि राज्यों से डॉक्टर लेने की तैयारी चल रही है। रविवार को सरकार के सौ दिन पूरे होने के अवसर पर परेड मैदान में सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग की पुस्तिका ‘100 दिन सरकार के,100 दिन विकास के’ के विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने ये घोषणाएं की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular