Homeराज्यउत्तराखण्डपिथौरागढ़ के बाद उत्तराखंड में किसान की आत्महत्या की दूसरी घटना

पिथौरागढ़ के बाद उत्तराखंड में किसान की आत्महत्या की दूसरी घटना

किसान पर दो बैंकों का लाखों का कर्ज था। दो दिन पूर्व बैंक से नोटिस मिलने के बाद से वह तनाव में था। क़र्ज़ में डूबे किसान द्वारा अपनी जान देनी की दूसरी घटना है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। सीमांत के कंचनपुरी गांव निवासी रामअवतार (46) पुत्र रामप्रसाद शनिवार रात घर से खेत में पानी लगाने के लिए निकले थे। कुछ समय बाद उनका छोटा भाई अनंतराम खेत में पहुंचा तो रामअवतार को यूकेलिप्टस के पेड़ पर गमछे से लगे फंदे पर झूलता देखा। उसने तत्काल परिजनों की इसकी सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular