ब्रिटेन की राजधानी लंदन एक बार फिर एक हिंसक वारदात का शिकार हुई है। यहां एक मस्जिद के बाहर एक गाड़ी ने कई राहगीरों को टक्कर मारी।
घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एंबुलेंस की कई गाडिय़ां भी मौके पर भेजी गई हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
यह घटना लंदन के फिन्सबरी पार्क इलाके में सेवन सिस्टर्स रोड पर हुई. इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। पुलिस ने एक शख्स को अरेस्ट किया है।
